उन्होंने गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ रणजीत सिंह ने कहा कि यह घटना पूरे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत दुखदाई है। पूरा परिवार सदमे में है। उनका अचानक दुनिया छोड़कर चले जाना अत्यंत हृदय विदारक घटना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं सद्गति दें। शिक्षक की पत्नी की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी।
उन्हें रीढ़ की हड्डी में समस्या थी। लगभग 2 वर्षों से इलाज चल रहा था, अचानक हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृतक घोषित कर दिया। प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, विनय त्रिपाठी, शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ,धर्मदेव शर्मा, अरुण कुमार मौर्य, डॉ.शोभनाथ यादव आदि शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है।
0 टिप्पणियाँ