जौनपुर: जोनल स्तरीय निरंकारी महिला समागम श्रद्धापूर्वक सम्पन्न

जौनपुर: जोनल स्तरीय निरंकारी महिला समागम श्रद्धापूर्वक सम्पन्न

जौनपुर। निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से जौनपुर जोन का जोनल स्तरीय निरंकारी महिला समागम मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में केंद्रीय ज्ञान प्राचारिका कुमुद जी प्रयागराज की अध्यक्षता में हुआ जहां जनपद के 43 शाखाओं से बहनों ने भाग लिया। इस मौके पर बहन जी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन संदेशों को बताते हुए कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य परमात्मा को प्राप्त करना है जो पूर्ण सद्गुरु की अपार कृपा द्वारा ही संभव है। उन्होंने सद्गुरु के शिक्षाओं का जिक्र करते हुए बताया कि मनुष्य जीवन का असली मकसद ब्रह्म ज्ञान प्राप्ति करना है जो पूर्ण सतगुरु की शरण में आने से ही होता है। ज्ञान की प्राप्ति के पश्चात सहनशीलता एवं नम्रता के गुण सहज ही आ जाते हैं। 

यह मनुष्य जीवन बड़ा अमोलक है। इसको संभाल के रखना हमारा फर्ज है। यह जीवन हमें 84 लाख योनियों के पश्चात मिलता है। हमें इस निरंकार की भक्ति के लिए निरंतर सत्संग करते हुए अपने मन को सेवा सिमरन एवं सत्संग में लगाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को सकारात्मक सोच अपनाकर अपने घरों में खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करना चाहिए। सभी का सम्मान करना चाहिए। बच्चों का ख्याल रखना चाहिए और बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। सेवा भी प्यार से किया जाय। उन्होंने महिलाओं द्वारा पेश किये गये भक्ति भरे प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुये बताया कि गृहस्थी जीवन में रहते हुए भी भक्ति करते हुए अपने पवित्र गुणों से परिवार को सम्भालती हैं। 

प्रभु परमात्मा की भक्ति के लिए प्रेरित करती हैं और महिलाएं ही अपने परिवार को प्रभु भक्ति और गुरू मर्यादा से जोड़कर घर को स्वर्ग बना लेती हैं। आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में उन्नति कर रही हैं। कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं से आयीं बहनों ने हिन्दी, अंग्रेजी, भोजपुरी भाषा में अपनी श्रद्धा व्यक्त किया। कार्यक्रम में सन्त निरंकारी मिशन व सदगुरु माता जी का संदेश भजनों, समूह गीतों, कविताओं, विचारों के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर श्याम लाल साहू संयोजक, राजेश प्रजापति क्षेत्रीय संचालक शाहगंज, स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Happy Independence Day from Advocate Vikalesh Kumar - Chakradoot | एडवोकेट विकलेश कुमार की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- Chakradoot
Ad

Heartiest wishes of Independence Day from Brijesh Prajapati, Jaunpur district - Chakradoot | बृजेश प्र​जापति, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश पूर्व लोकसभा प्रत्याशी,जनपद जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- Chakradoot
Ad

Heartiest greetings on Independence Day from Sadanand Prajapati, Nayab Nazir Tehsil Sadar, Jaunpur - Chakradoot | सदानन्द प्रजापति, नयाब नाजिर तहसील सदर, जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- Chakradoot
Ad

न्यू अवतार ड्रेसेज निकट लाइन बाजार चौरा​ह जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- Chakradoot
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ