महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के श्री उमा महेश्वर माध्यमिक संस्कृत विद्यालय कोल ढेमा में श्रावण मास में श्रावणी पर्व पर शासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम का गुरुवार के दिन संस्कृत सप्ताह दिवस कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। सर्वप्रथम सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुये पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां सरस्वती वंदना लौकिक मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं पंचम मंडल वाराणसी परमानंद सिंह का विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने माल्यार्पण करते हुये अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया।
विशेष अतिथि के रूप में श्रीपति उपाध्याय पूर्व बक्सा ब्लॉक प्रमुख, बद्रीनाथ शास्त्री पूर्व प्राचार्य, ओंकारनाथ मिश्रा पूर्व उप प्रमुख, अजय त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य, श्रीकांत पाण्डेय, रामकुमार तिवारी रहे जिनका माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओंकारनाथ मिश्र ने किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अपने बच्चों को संस्कृत विद्यालय में पढ़ाकर संस्कारवान बनाना है तथा शासन की योजनाओं का लाभ विद्यार्थी ले सकें। वहीं विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ को धन्यवाद देते हुए बहुत सराहना किया। इस अवसर पर गीता देवी, अमित पाण्डेय, उपदेश मिश्रा, रमाशंकर मिश्र, राधेश्याम दुबे, दिनेश मिश्रा, वीरेंद्र उपाध्याय, मनोज तिवारी, चंद्र केशव दुबे, नैन्सी सिंह, गिरजेश मिश्र प्रधानाचार्य, शरद सिंह प्रधानाचार्य, राजेश श्रीवास्तव, अजय त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य, माताफेर मिश्र, रविंद्र मिश्र, रमेश मिश्र, रामकृष्ण मिश्रा, अमरपाल तिवारी, ओंकारनाथ पाण्डेय सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ