सुइथाकला, जौनपुर। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में संचारी रोग पर 20-20 प्रश्न छात्र- छात्राओं द्वारा परस्पर पूछा गया। प्रतियोगिता बराबर अंकों पर संपन्न हुई।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ.अजेय प्रताप सिंह ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता से बच्चे किसी विषय वस्तु को गंभीरता पूर्वक समझ लेते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन से छात्र छोटे-छोटे बिंदुओं पर भी ध्यान देते हैं। इससे शिक्षा का एक प्रतिस्पर्धात्मक और सकारात्मक माहौल स्थापित होता है। भौतिकी प्रवक्ता धर्मदेव शर्मा ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता छात्र- छात्राओं के बौद्धिक विकास में सहायक होती है।
शीर्षक के आधार पर किसी भी विषय को गहराई से विचार करने की समझ छात्र-छात्राओं में विकसित होती है। उन्होंने छात्रों को जागरुक करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान से ऊपर उठकर सामान्य स्तर की जानकारी प्रदान करने में क्विज प्रतियोगिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह, विनय त्रिपाठी, डॉ. शोभनाथ यादव,राम बख्श सिंह, मनीष दुबे, जितेंद्र बहादुर सिंह, मुरलीधर सिंह आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ