जौनपुर: जनता ने सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा का घमण्ड चकनाचूर कर दिया: अशोक सिंह

जौनपुर: जनता ने सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा का घमण्ड चकनाचूर कर दिया: अशोक सिंह

जौनपुर। समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने पर समाज के सभी वर्गों के साथ मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जौनपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश और देश की जनता ने सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा का घमंड चकनाचूर कर दिया। जिले की जनता ने समाज विकास क्रांति पार्टी को वोट के रूप में अपना भरपूर आशीर्वाद दिया। उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में लोकसभा चुनाव में उतरे सभी उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन देकर जनता ने पार्टी और उसकी नीतियों में आस्था जता दी है। मंगलवार दोपहर नगर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि पत्रकार वार्ता का मकसद राजनीति नहीं, बल्कि जौनपुर के मतदाताओं का आभार जताना है। जनता ने वोट के रूप में अपना आशीर्वाद देकर समाज विकास क्रांति पार्टी का मनोबल बढ़ाया है। 

यही नहीं, उत्तर प्रदेश की विभिन्न लोकसभा क्षेत्र से लड़ रहे उम्मीदवारों ने भी अच्छे वोट हासिल किए हैं। देश के अनेक प्रान्तों में भी पार्टी के काफी संख्या में प्रत्याशी चुनाव लड़े थे और देश के मतदाताओं ने पार्टी को मत देकर हमारी नीतियों और सिद्धांतों में आस्था व्यक्त किया है। जनता का मिला आशीर्वाद हमारे लिए बेशकीमती तोहफा है। श्री सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया कि देश की जनता किसी की जागीर नहीं है। 400 पार का नारा देकर जनता का भ्रमित कर रही भारतीय जनता पार्टी को सही सबक सिखाया है। भाजपा को 400 पार तो दूर बहुमत से काफी दूर खड़ा कर दिया है। भाजपा सरकार का नारा बुलंद करने वाले भाजपा के अहंकारी नेता अब सहयोगियों के साथ सरकार बनाकर अबकी बार एनडीए सरकार का दे रहे हैं। 

यह सुर गरीब, व्यापारी समेत समाज के सभी तबके की आवाज दबाने के कारण रातों—रात बदल गए हैं। भाजपा नहीं, बल्कि जनता के वोट में ही यह ताकत है। सत्ता हासिल करने के लिए बनी भाजपा अपने सहयोगियों को साथ लेकर ज्यादा दिन तक केंद्र में सरकार नहीं चला सकती है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो सकी है। इसके लिए जनता के साथ ही कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की अथक मेहनत का परिणाम है। आने वाले समय में उनकी पार्टी विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव मैदान में अपने उम्मीदवार उतारेगी। कार्यकर्ता इसके लिए रात—दिन एक कर मेहनत कर रहे हैं। उम्मीदवारों के चयन का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए वह विभिन्न राज्यों का दौरा कर संगठन के साथ मंथन करेंगे।


mind care center jaunpur, MIND CARE CENTER JAUNPUR, VARANASI
Ad


ADARSH PETHA STORE JAUNPUR, adarsh petha store jaunpur
AD

THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpurmind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ