- जौनपुर व मछलीशहर में लहराया सपा का परचम
जौनपुर। लोकसभा चुनाव में जौनपुर संसदीय क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृपाशंकर सिंह को 99335 मतों से पराजित किया। बाबू सिंह कुशवाहा को 509130 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को 409795 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 156588 मत प्राप्त हुआ। इसी क्रम में मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रिया सरोज ने भी बाजी मारी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को 35312 मतों से पराजित किया। प्रिया सरोज को 449069 मत प्राप्त हुआ जबकि बीपी सरोज को 413757 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी कृपाशंकर सरोज को 156680 मत प्राप्त हुए।
0 टिप्पणियाँ