पूविवि: छात्रावासों के विद्यार्थियों के लिये बस सुविधा शुरू

  • कुलपति ने दिखाई हरी झण्डी


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के छात्रावासों के विद्यार्थियों के लिये शुक्रवार को बस सुविधा का शुभारम्भ कुलपति प्रो. वन्दना सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया। दोपहर में लंच के लिये शिक्षण संस्थान से हास्टल तक जाने-आने के लिये बस सुविधा प्रारम्भ हुई। बस चलने से छात्रावास के विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। कुलपति प्रो. वन्दना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के पठन-पाठन में को समस्या न हो इसलिए इस सुविधा को उपलब्ध कराया गया है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में मन लगाकर पढ़ें और अपने सपनों को साकार करना है। 

गौरतलब है कि चीफ वार्डन डॉ. मनीष प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों की मांग पर प्रस्ताव भेजा था जिसके क्रम में आज छात्रावासों के विद्यार्थियों को यहाँ सुविधा मिली है। पहले दिन की विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी छात्रावास तक यात्रा की। इस अवसर पर चीफ वार्डन डॉ. मनीष प्रताप सिंह ने छात्रों के तरफ की तरफ से इस सुविधा को मुहैया कराने के लिए कुलपति को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रो. सौरभ पाल, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. राज कुमार, डॉ. नवीन चौरसिया, डॉ. सुनील कुमार, श्याम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

mind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

ADARSH PETHA STORE JAUNPUR, adarsh petha store jaunpur
AD

THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpurmind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ