राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स ने अपना दूसरा काव्य संग्रह राज्यपाल को किया भेंट

राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स ने अपना दूसरा काव्य संग्रह राज्यपाल को किया भेंट


रामनरेश प्रजापति
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त एवं प्रखर राष्ट्र वादी कवि वीरेंद्र सिंह 'वत्स' ने  शनिवार को राजभवन में 'अंत नहीं यह ......अपना दूसरा काव्य संग्रह  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेंट  की।श्रीमती पटेल ने उनके काव्य संग्रह भेंट करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने श्री रामलला पर आधारित गीतों की  प्रतियां भी भेंट की। 
राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स ने अपना दूसरा काव्य संग्रह राज्यपाल को किया भेंट
राज्यपाल ने कहा कि पुस्तकें समाज का प्रकाश स्तंभ होती हैं जो युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने पुस्तकों को समाज का दर्पण बताया।गौरतलब है कि इसमें वे गीत भी शामिल हैं जो प्रति वर्ष नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली  उत्तर प्रदेश की झांकी में बजाए जाते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक अभियानों से जुड़े गीत भी इसमें संकलित हैं। इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त की धर्मपत्नी गीता सिंह और उनके छोटे भाई विजय सिंह भी मौजूद रहे।

mind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

ADARSH PETHA STORE JAUNPUR, adarsh petha store jaunpur
AD

THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpurmind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ