जौनपुर: एनआईसी में हुआ मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन


जौनपुर। जनपद में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रेक्षकगण जौनपुर सदर 73-जौनपुर (जनरल प्रेक्षक) सी०बी० बलात, 74-मछलीशहर (अ०जा०) (जनरल प्रेक्षक) के० लीलावती, पुलिस प्रेक्षक देवव्रत दास, व्यय प्रेक्षक 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मुण्डे राजेश बालाजी राव कुसुम, जिलाधिकारी रविन्द्र माँदड़, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, जिला विकास अधिकारी विजय यादव की उपस्थिति में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने एनआईसी में किया। इस मौके पर बताया गया कि मतदान कार्मिकों का पार्टीवार विधानसभावार प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 19 मई तक तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में आयोजित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समय से संबंधित कार्मिकों को ड्यूटी प्राप्त कराते हुए प्राप्ति रसीद कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक/जिला विकास अधिकारी विजय यादव को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। पार्टीवार समस्त कार्मिकों प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षण तिथि को आधे घंटे पूर्व पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा जिसमें पार्टी के सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। अनुपस्थिति की स्थिति में उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।


mind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

ADARSH PETHA STORE JAUNPUR, adarsh petha store jaunpur
AD

THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpurmind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ