जौनपुर: वाहनों पर लगाए स्टीकर, डीएम ने किया अभियान का शुभारंभ


  • पेट्रोल पंप पर भी जगाई मतदाता जागरूकता की अलख
जौनपुर। जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत प्रभा फीलिंग पेट्रोल पंप वाजिदपुर पर मतदाताओं को जागरुक करने के लिये एक नए अभियान की शुरुआत की। 

इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंपों पर आने वाले वाहनों, बाइक व कार पर स्टीकर चिपकाएं और सेल्फी भी ली। उन्होंने इस अभियान के तहत अधिक से अधिक मतदान के लिये लोगों को प्रेरित किया। साथ ही लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही व पेट्रोल पंप के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी का बुके प्रदान कर स्वागत किया। 
#JaunpurNews : पेट्रोल पंप पर भी जगाई मतदाता जागरूकता की अलख | #NayaSaveraNetwork

जिला निर्वाचन अधिकारी ने 'मतदान तिथि 25 मई अपना वोट ज़रुर करें' जागरूकता संदेश के स्टीकर चिपकाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि घर-घर तक लोगों को ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने का संदेश पहुंचाने के लिए विभिन्न तरह की स्वीप गतिविधिया निरन्तर की जा रही है। जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सकें उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील किया की लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होते हुए अपना वोट ज़रुर करें और अन्य लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें, विशेषकर बाहर दूसरे शहरों में गये लोगों को वोट करने के लिए ज़रुर बुलाए।


#JaunpurNews : पेट्रोल पंप पर भी जगाई मतदाता जागरूकता की अलख | #NayaSaveraNetwork

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी और पेट्रोलियम वितरक समिति से अपेक्षा की है कि अब जिस भी पेट्रोल पंपों पर जो भी वाहन तेल डलवाने आएंगे, उन सभी वाहनों पर भी जागरुकता संदेश लिखे स्टीकर चिपकाए जाए, जिससे 25 मई को मतदान हेतु ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सकें। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने कहा कि मतदान में सभी मतदाताओं की भागीदारी ज़रुरी है कोई भी वोटर मतदान करने के छूटने न पाये इसलिए शत प्रतिशत मतदान हेतु लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। संचालन तुफैल अहमद ने किया। इस अवसर पर बीएसए डा गोरखनाथ पटेल, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, एरिया विक्रय प्रबंधक रुपेष सिंह, क्षेत्रीय खाध अधिकारी योगेन्द्र कुमार, अमिता द्विवेदी, पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, रत्नेश कुमार व विन्ध्यवासिनी उपाध्याय, रामपाल सिंह, दिवाकर सिंह सहित काफी संख्या में पेट्रोल पंप मालिक व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

mind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

ADARSH PETHA STORE JAUNPUR, adarsh petha store jaunpur
AD

THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpurmind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ