जौनपुर: डीएम ने नामांकन कक्षाओं का किया निरीक्षण

जौनपुर: डीएम ने नामांकन कक्षाओं का किया निरीक्षण


जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र मांदड़ ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत नामांकन कक्षों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया जहां कहा कि समय से वीडियोग्राफी, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य सभी प्रकार की तैयारी समय से पहले पूर्ण कर ली जायं, ताकि नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार का समस्या का सामना न करना पड़े।

जनपद में स्थित 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का नामांकन न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट एवं 74-मछलीशहर (अ०जा०) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का नामांकन न्यायालय अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) जौनपुर कोर्ट नम्बर 14 में किया जायेगा। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) बृजेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

mind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

ADARSH PETHA STORE JAUNPUR, adarsh petha store jaunpur
AD

THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpurmind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ