जौनपुर: बाबा साहब ने सर्वसमाज के हित का ध्यान रखा: प्रो. पाथर्डीकर

जौनपुर: बाबा साहब ने सर्वसमाज के हित का ध्यान रखा: प्रो. पाथर्डीकर


  • जयन्ती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती पर उनके कार्यों को याद करते हुए मुख्य वक्ता प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने डॉ अंबेडकर द्वारा किए सर्वसमाज के हित में किए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा किया। साथ ही कहा कि बाबा साहब ने एक वर्ग विशेष का ध्यान न रखते हुए संपूर्ण समाज के लिए कार्य किया। 

उन्होंने आर्य इन्वेजन सिद्धांत को नकारा। अपनी पुस्तक ’शूद्र कौन थे” में उन्होंने तथ्यों पर आधारित बताया कि आर्य इसी भारत की संतान हैं उन्होंने पश्चिमी इतिहासकार मैक्स मूलर के सिद्धांत को सिरे से नकार दिया। उन्होंने भारत के श्रम कानूनों को बनाया जो सर्वसमाज के लिए थे न कि किसी एक जाति वर्ग के लिए। परिणामस्वरूप उसका भारत में सर्व समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। विवि परिसर में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

इस अवसर पर डॉ. मनोज पांडेय, कर्मचारी नेता स्वतंत्र कुमार, रघुनंदन, रामनाथ समेत विश्वविद्यालय के छात्र एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस बीच विश्वविद्यालय परिसर में  मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई जहां बाबा साहब के जीवन एवं उनके राजनीतिक तथा सामाजिक योगदान के विषय में विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गये। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग संस्थान के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बीटेक फाइनल ईयर के छात्र कौशल प्रताप प्रथम स्थान पर रहे। आलोक चौधरी को द्वितीय स्थान व अमन कुमार एवं स्वतंत्र त्रिपाठी को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप सिंह ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के उपरांत यह साबित हो चुका है कि बाबा साहब की दूरदृष्टि ही थी जिसके कारण भारत निरंतर एक लोकतंत्र के रूप में विकसित होता गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का संचालन विभाग के प्राध्यापक डॉ. अंकुश गौरव ने किया। इसके बाद सभी प्राध्यापकों एवं छात्रों ने डॉ. अंबेडकर को नमन किया। इस अवसर पर डा. हेमंत सिंह, डॉ. नवीन चौरसिया, डॉ. दीप प्रकाश सिंह, डॉ. हिमांशु तिवारी, डॉ. शशांक दुबे के अलावा विभाग के तमाम छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।
THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | mind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR,
Ad


mind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad


mind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ