वाराणसी। अमरा खैरा नट बस्ती वाराणसी में बृहस्पति फ़ाउंडेशन के द्वारा महिलाओ को मेन्सुरेशन हेल्थ के विषय में जागरूकता एवं सैनेटेरी पैड वितरण किया गया। इस मौके पर आंचल सिंह ने बताया कि सेनेटरी पैड से होने वाले फ़ायदे व महिलाओ को कपडे के उपयोग से होने वाले बीमारी के बारे में जानकारी दी गई।
सिंह ने बताया मासिक धर्म में स्वयं को स्वच्छ रखकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। सभी महिलाओं का इसका प्रयोग करना चाहिए। गंदा पकड़ा आदि के प्रयोग से संक्रमण होने का डर बना रहता है। महिलाओं को उन्होंने निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण किया। अध्यक्ष अमित प्रजापति ने बताया की महिलाओ को प्रत्येक महीने सेनेटरी पैड का वितरण फाउंडेशन की तरफ से किया जाएगा। इस अवसर पर रोहित सोनी, आशा पांडेय, छाया राजभर, रेनू पांडेय, संस्कृति आदि लोग मौजूद रहे।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ