जौनपुर: अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की कार्यकारिणी घोषित, लोगों ने किया स्वागत

जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नगर के सहकारी कॉलोनी में कार्यकारिणी की बैठक की जहां होली मिलन समारोह भी हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ पिहू खरे ने गणेश वंदना से किया। बैठक में ट्रस्ट के संरक्षक, समिति और मुख्य कार्यकारिणी समिति के सहमति से 4 समितियों का गठन हुआ जिसमें शिक्षा समिति से एक बार पुनः साल भर अच्छे कार्य हेतु अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सचिव ज्योति श्रीवास्तव, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष डॉ पीके सिंह, सचिव डॉ शैली निगम, समाजसेवा समिति अंकित गुप्ता, सचिव आदित्य जायसवाल और गुलाबी समिति की अध्यक्ष बिट्टू किन्नर, सचिव डॉली जोशी, पूर्वांचल प्रभारी पिंकी मौर्या को घोषित किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा संरक्षक सदस्य डॉ समर बहादुर सिंह, अरुण सिंह, डॉ रॉबिन सिंह, समाजसेवी अमर जौहरी, सूरज सेठ, रीता जायसवाल, राहुल जायसवाल के नेतृत्व में हुआ। 


कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नागेंद्र नाथ सिंह, राधिका सिंह, कंचन सिंह, वीरेंद्र सिंह, रजत सिंह, मनीष सिंह रहे। सदस्य के रूप में कनक सिंह, पूजा श्रीवास्तव, सरोज गुप्ता, मीना गुप्ता, निकिता शाह, शिवांगी खरे, पूनम जायसवाल, ज्ञानचंद गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, देवेन्द्र खरे, विद्याधर राय, पिन्टू गिरी, नीतू किन्नर, सत्यम गुप्ता, विनय तिवारी, डॉ साधना मौर्या, चंदन सेठ, खुशबू जायसवाल, अनु स्मृति, डॉ देवव्रत पांडेय रहे। नये पदाधिकारियों के साथ सभी सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ समर बहादुर सिंह ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा बहुत ही शानदार और नेक कार्य किया जा रहा है। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह पूरे जिले में ही नहीं, अपितु पूरे देश में एक नारी शक्ति की मिशाल हैं जो ट्रस्ट के माध्यम से लोगों को जागरूक के साथ मदद के लिए आगे आ रही हैं। 

जौनपुर: अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की कार्यकारिणी घोषित, लोगों ने किया स्वागत

इसी क्रम में उर्वशी सिंह ने कहा कि आप लोगों के सहयोग से भविष्य में ट्रस्ट द्वारा और बेहतर कार्य करने के साथ समाज के लोगों को जोड़कर कार्य किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नागेंद्र नाथ सिंह, राधिका सिंह, कंचन सिंह, वीरेंद्र सिंह, रजत सिंह, मनीष सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव ज्योति श्रीवास्तव एवं सचिव मीरा अग्रहरी ने संयुक्त रूप से किया। आभार दीक्षा सिंह ने जताया। कार्यक्रम संयोजक पूनम जायसवाल रहीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक—दूसरे को अबीर—गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम का मुख्य बिन्दु अतुलिका सिंह एवं पिहू खरे की जुगलबंदी नृत्य और बिट्टू किन्नर का नृत्य रहा। इस अवसर पर कृष्णा साहू, सुधांशू विश्वकर्मा, मुकेश सोनी, रविन्द्र मिश्रा, अंबुज मिश्रा, राजकुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, यशिका गुप्ता, सौम्या शाह, आभास सिंह, विश्वास सिंह, समृद्धि सिंह, युवराज सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन 2024 इलाहाबाद | उमेश चन्द्र प्रजापति | चैंबर - 46 हाईकोर्ट इला​हाबाद | मो. 9452870267High Court Bar Association 2024 Allahabad Umesh Chandra Prajapati Chamber - 46 High Court Allahabad Mo. 9452870267THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpur
Ad


THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpur
Ad


THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpur
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ