पुनीता प्रिया और रिया प्रजापति का होली गीत 'मिले मत आवा जानू होली में' रिलीज

पुनीता प्रिया और रिया प्रजापति का होली गीत 'मिले मत आवा जानू होली में' रिलीज | #NayaSaveraNetwork

मुंबई। गायिका पुनीता प्रिया और अभिनेत्री रिया प्रजापति का होली गीत 'मिले मत आवा जानू होली में' रिलीज हो गया है। भोजपुरी होली गीत 'मिले मत आवा जानू होली में' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस होली गीत में रिया प्रजापति अपने प्रेमी के हरकतों से परेशान हो गई है। उसकी वजह से घर पर रिया को डाट भी मिली है। जिससे होली में मिलने आने से प्रेमी को मना कर रही हैं। वह कहती है कि... 'होली खेले गँउवा के बहरी बुलाइला, रंग से बदनिया के कुल्हि लेटाइला... अइसन जगहा लगाइले जानू, गारी देले बिया हमर माई ये जानू...'।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ