रामनरेश प्रजापति
शाहगंज /खुटहन। विकासखंड क्षेत्र के शेखपुर सुतौली व खानपुर गाँव में बीडीओ गौरवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा खुटहन के मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर पाल के हाथों से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को चाबी व सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। मंडल अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश की मोदी योगी की सरकार देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लाभार्थियों को सीधे उनके खाते में योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
सरकार ने योजनाओं में पारदर्शिता लाकर बिचौलियों को समाप्त करने का काम किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में योजनाएं पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पाती थी। खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह ने कहा कि एक भी पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होगा। पात्र लोगों को सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का शत -प्रतिशत लाभ मिल रहा है। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा खानपुर में 10 लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण किया गया ।शेखपुर सुतौली गांव में चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 6 माह पूर्ण करने वाले चार बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।संचालन अखिलेश वर्मा ने किया।
इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी विकास कुमार, एडीओ पं.राजेश कुमार, एडीओ आईएसबी राम बहादुर यादव,प्रेमचंद तिवारी, सचिव गण संदीप यादव,प्रमोद यादव, कृष्ण कुमार, प्रधान अनिल यादव व फुलझड़ी देवी प्रधान आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ