रामनरेश प्रजापति
सुईथाकला। विकासखंड क्षेत्र के भेला गांव निवासी व देवनारायण सिंह इंटर कॉलेज पाकड़पुर करौंदीकला, सुल्तानपुर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत राजाराम प्रजापति के चाचा झीनू प्रजापति (80 वर्ष) का बुधवार को प्रात करीब 10:30 बजे निधन हो गया। निधन से परिजनों, सगे संबंधियों और क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। प्रधानाचार्य के चाचा लगभग 10 दिन से बीमार चल रहे थे। एक निजी चिकित्सालय से उनका इलाज चल रहा था। अंतिम संस्कार इमिलिया घाट पर किया गया। उनके भतीजे राजाराम प्रजापति ने मुखाग्नि दी।
0 टिप्पणियाँ