जौनपुर: प्रजापति धर्मशाला में बड़े ही हर्षोल्लास से मना 75वां गणतंत्र दिवस



जौनपुर। नगर के अहियापुर स्थित प्रजापति धर्मशाला में प्रजापति समाज द्वारा 75वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।प्रजापति महासभा के संरक्षक प्रजापति विकलेश कुमार एडवोकेट, राजेन्द्र कुमार प्रजापति एडवोकेट अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति एडवोकेट, उपाध्यक्ष श्रवण प्रजापति, प्रचार मंत्री जियालाल प्रजापति एडवोकेट, चक्रदूत प्रजापति समाज के उपाध्यक्ष संतोष प्रजापति, नगर अध्यक्ष डॉक्टर आर के चित्रवंशी, भारतीय समता समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजीव प्रजापति, युवा प्रदेश अध्यक्ष रोहण राज प्रजापति द्वारा देश की आजादी पर प्रकाश डाला गया।

 इसी क्रम में चक्रदूत प्रजापति समाज के संस्थापक महेंद्र प्रजापति ने, तेरे नामो पर बलिदान हो जाएंगे, देशभक्ति कविता सुनकर जोश भर दिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रजापति महासभा के संरक्षक हीरालाल आजाद, संचालन चक्रदूत प्रजापति समाज के संरक्षक चंद्रशेखर प्रजापति ने किया, इस अवसर पर चक्रदूत प्रजापति समाज के उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति ,संगठन मंत्री संजय प्रजापति, मुन्ना प्रजापति ,डॉ रत्नेश प्रजापति ,राजू आजाद आदि उपस्थित रहे। 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ