रामनरेश प्रजापति
सुइथाकलां ,जौनपुर। सामाजिक संस्था अधिकार मंच द्वारा बुधवार रात नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम स्टार अवार्ड-2023 में शाहगंज विधायक रमेश सिंह को यूपी के सर्वश्रेष्ठ विधायक का खिताब देकर सम्मानित किया गया।
उक्त संस्था बीते दो दशकों से भी अधिक समय से समाजसेवा खासकर गरीब बच्चियों को गोद लेने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा कंप्यूटर सेंटर आदि खोलने में उनकी मदद करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार रजा मुराद, आजमगढ़ से सांसद तथा भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' तथा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में नामचीन हस्तियां शामिल रहीं।
0 टिप्पणियाँ