🔸थानाध्यक्ष ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
रामनरेश प्रजापति
सुईथाकला/ शाहगंज। विकासखंड क्षेत्र के कटघर रामनगर स्थित चंद्रकला फिलिंग स्टेशन सारी जहांगीर पट्टी द्वारा आयोजित चंद्रकला क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सरपतहाँ थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने शनिवार को फीता काटकर किया।थानाध्यक्ष का माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि खेलकूद ही राष्ट्र के विकास का आधार है। देश के विकास में तभी प्रगति संभव है जब मनुष्य पूर्ण रूप से स्वस्थ रहेगा। उत्तम स्वास्थ्य पर ही संपूर्ण समाज का अस्तित्व निर्भर है। हमारी शरीर का स्वस्थ रहना अति आवश्यक है।ऐसा तभी संभव है जब हमारे युवा खेलकूद में रुचि लेंगे।
खेलने से हमारी शरीर में रक्त का संचार सुचार रूप से होता है।निरोगी काया होने पर हमारा मन भी स्वस्थ रहता है और सकारात्मक दिशा में काम करता है। स्वास्थ्य ही मानव जीवन का आधार है। उन्होंने नई पीढ़ियां से खेलकूद में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। टूर्नामेंट के अध्यक्ष अमित सिंह ने उपस्थित क्रिकेट प्रेमियों अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।शेखाही ने टॉस जीतकर सर्वप्रथम बल्लेबाजी करने का निश्चय किया।रोमांचक मैच का प्रारंभ कटघर और शेखाही के बीच कांटे की टक्कर के साथ हुआ। इस अवसर पर अविनाश तिवारी,राम प्रज्वलित यादव, प्रमोद सोनी पूर्व प्रधान, शिवदीश पांडेय, डा.रामचंद्र यादव, इंद्रपति वर्मा, विन्दे वर्मा, अजय मिश्रा अध्यक्ष, रवि सिंह उपाध्यक्ष संदीप यादव उपाध्यक्ष, राहुल यादव कोषाध्यक्ष,रोहित यादव कोषाध्यक्ष ,राहुल यादव कोषाध्यक्ष सूरज यादव कोषाध्यक्ष सचिन यादव संचालक, सनी यादव संचालक , राहुल यादव उपसंचालक, संदीप सिंह, राजन सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ