चंदवक। क्षेत्र पंचायत डोभी के ग्राम पंचायत कुसुम्ही के प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए सांसद बीपी सरोज ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही हैं। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
श्री सरोज ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मूल उद्देश्य है कि योजनाएं सही मायने में पात्रों तक पहुंच रही है कि नहीं। सभी को योजनाओं का लाभ मिले यहीं प्रयास है। कार्यक्रम में खंड विकासखंड अधिकारी रेनू चौधरी ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री आवास व आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को सौंपा गया।
इस अवसर पर सांसद ने वृक्षारोपण भी किया साथ ही महिलाओं की गोद भराई व अन्नप्राशन भी बच्चों को सांसद ने कराया। कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन भी किया। प्रधान प्रतिनिधि राजनारायन सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत अजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, बजरंगनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ