ब्लॉक प्रमुख के निवास पर चल रही साप्ताहिक महामृत्युंजय यज्ञ की हुई पूर्णाहुति
रामनरेश प्रजापति
शाहगंज। सुइथाकला ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी के निजी निवास ऊँचगांव में चल रहे सप्ताहिक महामृत्युंजय यज्ञ की पूर्णाहुति शनिवार को पुरोहित डॉ .विजय प्रकाश शुक्ल एवं यज्ञाचार्यों सालिक राम दुबे, गिरिजा शंकर मिश्र, बंधु तिवारी, दिलीप मिश्र एवं सत्यम तिवारी द्वारा विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। पुरोहित ने बताया कि यज्ञ का अपने आप में वैज्ञानिक महत्व होता है।यज्ञ में संपूर्ण प्राणियों का कल्याण निहित होता है। नकारात्मक शक्तियों का पतन एवं सकारात्मक शक्तियाँ सक्रिय हो जाती है।पर्यावरण की शुद्धि होती है।यज्ञ से वातावरण में उपस्थित हानिकारक जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। वायु में उपस्थित नकारात्मक तत्व नष्ट होने से हम शुद्ध वायु में सांस लेते हैं।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने महामृत्युंजय मंत्र के जाप का महत्व बताते हुए कहा कि इस मंत्र का जाप अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाता है। इस मंत्र के जाप से बड़ा से बड़ा रोग भी सही हो जाता है।
स्नान करते समय इस मंत्र को बोलने से आरोग्यता प्राप्त होती है। इस मंत्र का जाप अत्यंत लाभप्रद होता है। महामृत्युंजय मंत्र के जाप से मनुष्य के जीवन की कई व्याधियां अपने आप दूर हो जाती हैं।पुरोहितों को अंगवस्त्रम एवं आवश्यक सामग्री भेंट करके सम्मानित किया गया। भौतिक संसार में स्थिति बलवती होती है। मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।
इस अवसर पर अमरजीत मिश्र,तीर्थराज मिश्र,दानपति पांडेय, डॉ राजेश चंद्र तिवारी,डॉ राकेश चंद्र तिवारी ,अजय मिश्र, नवीन सिंह,सुधाकर सिंह,दुष्यंत मिश्र,पारस नाथ यादव,भीम खरवार,मनोज तिवारी,राधेश्याम,इन्द्रसेन तिवारी,राम कुमार सिंह,उदय प्रताप सिंह, अवधेश मिश्रा, संजय सिंह भाजपा नेता,प्रशांत पांडेय , संतोष , गोरे,महेंद्र प्रताप सिंह,उमेश चंद्र गुप्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ