जौनपुर। राजमहल में विद्या दरबार लगा त्रिकाल दर्शी पंडोखर सरकार महराज का हनुमत कथा चला। जिसमें भक्तों ने आनंद की अनुभूति की। व्यास तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी रामचन्द्र दास महराज द्वारा व जाने माने गायक खनिज देव चौहान द्वारा संस्कृत कार्यक्रम की प्रस्तुति इतने बेहतर ढंग से की गयी कि भक्त भाव विभोर हो गये। भारी संख्या में कथा अस्थल पर भक्त जन उपस्थित रहे।
उधर इस धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्य मंत्री व राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा अपने लाव लश्कर के साथ कथा स्थल पर पहुंचे। जहां पर गहना कोठी के संचालक विनीत सेठ, मोनू सेठ सहित परिवार के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित कई भाजपा नेता उनके साथ मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ