रामनरेश प्रजापति
शाहगंज। सुईथाकला विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ऊंचगांव में भारतीय जनता पार्टी के ऊंचगांव बूथ अध्यक्ष शिवम मिश्रा पुत्र स्वर्गीय चंद्रशेखर मिश्र के निधन पर सोमवार को शोक सभा आयोजित हुई ।भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष ने आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया।उन्होंने बूथ अध्यक्ष को समर्पित ,जुझारू, कर्मठ और साहसी कार्यकर्ता बताया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात किया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने कहा कि हृदय को व्यथित और विचलित कर देने वाली अत्यंत दुखद घटना पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। पार्टी ने एक सशक्त कार्यकर्ता खोया है।उन्होंने कहा कि वह केवल पार्टी के पदाधिकारियों के लिए ही नहीं बल्कि क्षेत्र के हर व्यक्ति के लिए प्रिया था। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष हृदय नारायण शुक्ल, संजय सिंह, विनीत शुक्ला, राजेश उपाध्याय, महामंत्री सुरेश मिश्र, विनोद पाण्डेय, दयाराम पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि डा.राकेश तिवारी, ओम प्रकाश पाण्डेय, शुभम तिवारी , चन्दन मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ