मुंबई। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सिंघम अगेन’को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह का कैमियो होगा। वहीं कुछ वक्त पहले रोहित शेट्टी ने ऐलान किया था कि फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम के किरदार में दिखेंगी। ऐसे में अब सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिस में एक्ट्रेस का कड़क स्वैग दिख रहा है।
- विलेन बनेंगे अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ!
कुछ वक्त पहले बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया था कि फिल्म में बतौर विलेन टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आएंगे। फिल्म 2024 में रिलीज हो सकती है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आएंगे। याद दिला दें कि रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की शुरुआत सिंघम से हुई थी, इसके बाद सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा और सूर्यवंशी रिलीज हुई।
0 टिप्पणियाँ