जौनपुर: इंटर कॉलेज समोधपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

रामनरेश प्रजापति 
शाहगंज। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में  देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ .सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस  शिक्षक दिवस के रूप में विशेष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रत्येक कक्षाओं में छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने अंदाज में शिक्षक दिवस मनाया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक सच्चा गुरु वही होता है जो अपने  शिष्य की बहुमुखी प्रतिभा का विकास करता है। प्रधानाचार्य ने बताया कि गुरु अपने शिष्य में सामाजिक और आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ शिष्टाचार  और सदाचार जैसे संस्कारों का भी संचार करता है। अंग्रेजी प्रवक्ता विनय त्रिपाठी ने बताया कि गुरु का जीवन अपने शिष्य के लिए आदर्श होता है।  शिक्षक के चरित्र का प्रभाव शिष्य पर परिलक्षित होता है।भौतिकी प्रवक्ता  धर्मदेव शर्मा ने कहा कि  गुरु और शिष्य की परंपरा को जीवंत रखने के लिए  शिक्षक दिवस मनाना जरूरी है। उनके द्वारा स्थापित आदर्शों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य विनोद सिंह ,संतोष कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह ,संतोष कुमार, अरुण कुमार  मौर्य ,देवेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, नवीन सिंह, शिवानी सिंह, प्रगति सिंह, अनुराग यादव ,लाल बहादुर, कृष्णामोहन श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार कुशवाहा ,राम बख्श सिंह, प्रेमनाथ सिंह, प्रीति बरनवाल, मनोज तिवारी ,अमृतलाल विश्वकर्मा, जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ