जौनपुर: पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी


कादीपुर। विकासखंड क्षेत्र करौदीकला अंतर्गत मेवपुर बरचौली ग्राम पंचायत के प्रधान अब्दुल हई ने पंचायत भवन सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना आज के समय में बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। 
ईट भट्ठा की चिमनियों से निकलने वाले धुएं, खेतों में जलाई जा रही पराली और वाहनों से निकलने वाले जहरीली गैसें वायुमंडल की वायु को अशुद्ध करती हैं। हवा को शुद्ध करने में वृक्षों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है।पेड़ पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा पर्यावरण में विद्यमान कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करके ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिससे समस्त जीव जीवित रहते हैं। 
उन्होंने संपूर्ण मानव जीवन को बचाने के लिए वृक्ष लगाना जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में असंतुलन का कारण वृक्षों की अंधाधुंध कटाई और निरंतर प्राकृतिक संसाधनों का दोहन ही है। इंसान अपने स्वार्थ में पेड़ों को काटता है लेकिन उसके स्थान पर नया वृक्ष नहीं लगाता। प्रधान ने ग्राम वासियों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाकर प्रकृति में उत्पन्न असंतुलन के खतरे को रोका जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ