जौनपुर: वृक्षों से अलग रहकर धरती पर जीवन का कोई अस्तित्व नहीं: डॉ. राकेश



शाहगंज।  उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन के पालन के अनुक्रम में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत ऊंचगांव के हनुमान मंदिर परिसर तथा अटल मनरेगा पार्क में प्रधान प्रतिनिधि डॉ .राकेश चंद्र तिवारी  ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव ही नहीं बल्कि समस्त सजीव एवं निर्जीव वस्तुओं के आधार हैं।

वृक्षों से ही इस धरती पर जीवन संभव है। समस्त प्राणियों का अस्तित्व वृक्षों पर ही निर्भर है। सभी जीवो के लिए प्राणवायु पेड़ों से ही मिलती है।पेड़ों और समस्त जीवो का  एक दूसरे से घनिष्ठ संबंध है।वृक्ष हमारे जीवन के विभिन्न अंग है।इनसे अलग होकर हमारा अस्तित्व नहीं।

उन्होंने कहा कि वृक्षों की कटाई रोककर ज्यादा से ज्यादा इन्हे लगाने पर ध्यान देना चाहिए ताकि पूरे जगत का कल्याण हो सके।यही हमारे सच्चे साथी हैं जो जन्म से लेकर मृत्यु तक साथ देते हैं।श्री तिवारी ने कहा कि यदि हम सभी प्राणियों का हित चाहते हैं तो इनकी रक्षा हर इंसान के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने  होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी सिकंदर  मिश्र, दान पति पांडेय, होमगार्ड कंपनी सुईथाकला विंग के इंचार्ज कंपनी कमांडर जगदंबा प्रसाद तिवारी, वी.ओ.वीरेंद्र कुमार सिंह  ,प्रवीर सेन उपाध्याय,  सूर्यकांत तिवारी, जय नारायण पांडेय, सत्य प्रकाश उपाध्याय, प्रेमचंद बिंद ,बलराम वर्मा, सूर्यमणि राम,हरिवंश सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने  'हरियाली है तो खुशहाली है' की भावना से वृक्ष लगाकर सभी क्षेत्रवासियों को पर्यावरण प्रदूषण को रोकने तथा मनमाने ढंग से कटाई को रोकने के लिए जागरूकता का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ