अम्बेडकरनगर (उ.प्र)। लोकमंच (राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी एवं भारतीय समता समाज पार्टी गठबंधन) के तत्वावधान में युगद्रष्टा सन्तराम बीए का पुण्यतिथि समारोह अम्बेडकरनगर जनपद मुख्यालय स्थित संतोषी प्रजापति के आवास पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ए.के मौर्य पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग, अध्यक्ष बहुजन सोशल फ्रन्ट ने कहा कि महात्मा संतराम बीए आजीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति-वर्णमूलक भेदभाव एवं तज्जन्य विषमताओं के कट्टर विरोधी रहे और भारतीय समाज से जाति धर्म की बुराई को समाप्त कर एक मानवतावादी, वैज्ञानिक दृष्टिकोण समाहित समरस, बन्धुत्वपूर्ण एवं समतामूलक समाज की स्थापना के लिये संघर्षरत रहे। उनके आदर्शों के समाज की स्थापना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
लोकमंच ऐसे ही समाज को मूर्तरूप देने के लिए राष्ट्रीय फलक पर संघर्षरत है। समाज के अतिपिछड़े, दलित, पसमांदा तबके को हक एवं बराबरी तथा सम्मानपूर्ण जीवन दिलाना ही इसका मुख्य लक्ष्य है और तदर्थ मंच कटिबद्ध है और इस लक्ष्य को हासिल करके ही चैन की सांस लेगा। कार्यक्रम को श्रीकांत साहू, डा. वरदानी प्रजापति, मोहिंद्र प्रजापति अध्यक्ष भारतीय समता समाज पार्टी, जीएम इदरीसी, अम्बिका प्रजापति राष्ट्रीय महासचिव भारतीय समता समाज पार्टी, राजीव रमेश कश्यप प्रमुख महासचिव रा.भा.पा, डा. गोरेलाल प्रजापति पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर, बद्री विशाल विश्वकर्मा सदस्य केन्द्रीय अध्यक्ष मण्डल, सभाजीत गौड़ सह संयोजक राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी, डा. संजीव प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) भारतीय समता समाज पार्टी ने कहा लोक मंच देश में गरीबों अति पिछड़ों को उनका हक अधिकार दिलाएगा, लोक सभा चुनाव 2024 में नए संसद भवन में अपने लोक मंच से सांसद बनाने के लिए अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ाएगा।
यशवंत मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय हिस्सेदारी पार्टी, छितेश्वर प्रजापति केन्द्रीय कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी, परशुराम वर्मा जेडी मंसूरी, पुष्पेन्द्र कोरी, संतोषी प्रजापति प्रांतीय संयोजक राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन चुन्नीलाल प्रजापति सदस्य केन्द्रीय अध्यक्ष मण्डल ने किया।
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ