जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि वाराणसी मंडल अध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में तारापुर स्थित कार्यालय पर मनाई गई। सर्वप्रथम चौधरी जी के चित्र पर मंडल अध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह ने माल्यार्पण किया।
तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद गोष्ठी हुई जहां डा. सिंह ने चौधरी साहब के जीवन पर्यन्त किसानों के हित में किए गए कार्यों को बताया।
साथ ही कहा कि चौधरी साहब कभी भी जाति—पात की राजनीति नहीं किये। अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। चौधरी साहब के रीति, नीति एवं आदर्शों पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इसी क्रम में प्रदेश महासचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि चौधरी साहब केन्द्रीय मंत्री रहते हुए किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष रत रहे। साथ ही उनके हितों पर समझौता नहीं किये। इस अवसर पर रघुनाथ यादव, महेंद्र विश्वकर्मा, डा. एस.ए रिजवी, नागेन्द्र यादव, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, उपेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद यादव, सुनील सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उधम यादव ने किया।
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ