निकाय चुनाव की बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी विधायक डॉ. रागनी सोनकर



रामनरेश प्रजापति
कादीपुर, जौनपुर। निकाय चुनाव में गति देने और पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों में ऊर्जा भरने के लिए मछलीशहर की तेजतर्रार सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर 6 मई शनिवार को 2 बजे दोस्तपुर चौराहे पर स्थित छावनी चौराहा तिराहा रोड शिव मंदिर के सामने आयोजित बैठक को संबोधित करेंगी। 

समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक एवं सुल्तानपुर की प्रभारी तथा महिला सभा की प्रदेश सचिव ऐरावती शर्मा ने उपरोक्त जानकारी दी। प्रदेश सचिव ने कहा कि ऊर्जावान विधायक के आगमन से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और देश तथा प्रदेश के विकास में बाधक भाजपा की केंद्र और प्रदेश की मोदी- योगी की सरकार की विकास विरोधी गलत नीतियों के बारे में जागरूक करके पार्टी की उपलब्धियों के बारे में आम जनमानस को जागरूक करेंगी। 

उन्होंने कहा कि जागरूक जनता अबकी बार निकाय चुनाव में केवल जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल करा कर 2024 के लोकसभा चुनाव को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाने का काम करेगी।

Career Point Coaching Institute
Advt.

DDS The Group of Institutions, Jaunpur
Advt.

DDS The Group of Institutions, Jaunpur
Advt.

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ