रामनरेश प्रजापति
शाहगंज, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा अंबेडकर नगर जिले के कटेहरी विधानसभा के विधायक एवं कई बार रह चुके मंत्री डॉ.लालजी वर्मा को जौनपुर लोकसभा चुनाव 2024 का प्रभारी बनाया गया है।
प्रथम जनपद आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा लोकसभा प्रभारी का माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया गया।विधानसभा क्षेत्र शाहगंज अंतर्गत चिरैया मोड़ पर सदस्य जिला पंचायत सुरेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश यादव,संतोष यादव पिंटू प्रधान प्रतिनिधि रुधौली,मनोज कुमार प्रजापति ग्राम प्रधान अढ़नपुर,साहब लाल गुप्ता पूर्व प्रधान ,महेंद्र यादव ,विकास, विक्रमाजीत बिंद आदि पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
स्वागत के इसी क्रम में खेतासराय चौराहे पर पहुंचने पर स्वागत करने के लिए माला लेकर काफी लंबे समय से प्रतीक्षारत पार्टी के कार्यकर्ताओं मोहम्मद असलम खान राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा ,सलीम अंसारी नगर अध्यक्ष,बृजेश पांडेय,त्रिभुवन यादव,राकेश यादव पूर्व सभासद,रमेश बिंद आदि लोगों ने जमकर स्वागत किया। शेरे- पूर्वांचल ललई यादव के नारों से खेतासराय चौराहा गूंज उठा।तत्पश्चात लोकसभा प्रभारी व पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव ललई हिंदी भवन में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। मार्ग में जगह जगह कार्यकर्ता पहले से ही इंतजार कर रहे थे जहां स्वागत करने वालों का तांता लगा रहा।
0 टिप्पणियाँ