जौनपुर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी अनुज झा ने शुक्रवार को सुबह मां शीतला चौकियां धाम पहुंचकर मां शीतला के चरणों में मत्था टेका। जिलाधिकारी रहे मनीष वर्मा के नोएडा स्थानांतरण होने के पश्चात जिले की कमान संभालने पहुंचे 2009 बैच के आईएएस श्री झा ने सर्वप्रथम मां शीतला के चरणों में मत्था टेका। साथ ही दर्शन—पूजन करके मंगलकामना किया।
इसके बाद हनुमान मंदिर, काल भैरव नाथ मन्दिर के दर्शन किया। पुजारी विनय त्रिपाठी व संजय माली ने भेंट स्वरूप माता रानी की प्रतिमा एवं चुन्दरी देकर सम्मानित। इसके बाद जिलाधिकारी ने आस—पास टहलकर धाम परिसर का हाल जाना। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह, एसपी सिटी बृजेश कुमार सहित यातायात प्रभारी निरीक्षक जेडी शुक्ला, शीतला चौकियां चौकी इंचार्ज चंदन राय आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ