माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का हुआ निधन

मुंबई। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने की मां स्नेहलता दीक्षित का रविवार को निधन हो गया है। स्नेहलता दीक्षित 12 मार्च की सुबह 8.40 बजे इस दुनिया को अलविदा कह गई। वो 90 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। माधुरी दीक्षित अपने मां के दिल के बेहद करीब थी।

वो अपने मां के निधन पर टूट सी गई हैं। माधुरी दीक्षित अपनी मां स्नेहलता दीक्षित का जन्मदिन विश करने से कभी नहीं चूकती थी। माधुरी दीक्षित मदर्स डे पर भी अपने मां पर जमकर प्यार लुटाती थी। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए देखने को मिलती थी। स्नेहलता दीक्षित का जन्म 27 जून, 1932 को मुंबई में हुआ था। वहीं स्नेहलता दीक्षित का अंतिम संस्कार आज 3.40 बजे के बीच मुंबई के वर्ली में किया जाएगा।

बता दें कि स्नेह लता की तीन बेटियां माधुरी दीक्षित नेने, भारती दीक्षित अड़कर, रूपा दीक्षित दांडेकर और एक बेटा अजित दीक्षित हैं। स्नेह लता के निधन पर बॉलीवुड के सभी सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि अभी हाल में बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। जिसके गम से अभी सेलेब्स उभर नहीं पाए थे कि वहीं माधुरी दीक्षित नेने की मां स्नेहलता दीक्षित के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी स्नेहलता दीक्षित के जाने का दुख जता रहे हैं।

HAPPY HOLI 2023: Smile डेन्टल केयर | दाँत अस्पताल | ट्रामा एवं इम्प्लांट सेन्टर | डा. प्रशान्त कुमार प्रजापति बी.एस.सी. एवं बी.डी.एस | डिप्लोमा इन आर्थो डोन्टिक्स की तरफ से समस्त जनपद वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad




Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ