जौनपुर: एनएसएस के स्वयंसेवकों ने चलाया नशा मुक्ति अभियान



रामनरेश प्रजापति
सुइथाकला, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने प्रार्थना एवं व्यायाम किया तथा तत्पश्चात सूक्ष्म जलपान किया। उसके बाद स्वच्छता कार्य के अंतर्गत मलिन बस्ती जमौली में साफ-सफाई का कार्यक्रम हुआ तथा स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने गांव वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।उसके बाद बौद्धिक कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र सिंह ने अनुशासन एवं आत्मानुशासन पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य ने कहा कि शिष्टाचार सदाचार करुणा परोपकार आदि मनुष्य के दैवीय गुण हैं। जीवन में इन दिव्य गुणों के समावेश से मनुष्य देवत्व को प्राप्त होता है।
उन्होंने नशा मुक्ति को मानव जीवन के लिए अत्यंत हानिकारक कदम बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ अवधेश मिश्र ने राष्ट्रीय सेवा योजना की दिनचर्या एवं महत्व के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला तथा मनुष्य को मनुष्य कैसे बनना है इसके बारे में और सदाचार तथा नशा मुक्ति के बारे में बताया। 

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यदि हम नशा मुक्त हो जाते हैं तो इससे हमारी आयु में भी वृद्धि होती है मनुष्य दीर्घायु को प्राप्त होता है। इस अवसर पर हिंदी प्राध्यापक जितेंद्र सिंह ने स्वामी विवेकानंद के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ इन्द्र बहादुर सिंह एवं  आभार ज्ञापन कार्यक्रम डॉ. अलोक प्रताप सिंह विशेन ने किया।

HAPPY HOLI 2023: Smile डेन्टल केयर | दाँत अस्पताल | ट्रामा एवं इम्प्लांट सेन्टर | डा. प्रशान्त कुमार प्रजापति बी.एस.सी. एवं बी.डी.एस | डिप्लोमा इन आर्थो डोन्टिक्स की तरफ से समस्त जनपद वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad




Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ