जौनपुर। राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव नवदुर्गा शिव मंदिर पर नवरात्रि की पंचमी तिथि अर्थात 26 मार्च को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं अवकाश प्राप्त प्रवक्ता प्रेमलता सिंह ने किया।
उसके बाद देवी गीत पचरा हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से जिला बौद्धिक प्रमुख डॉ अनीता त्रिपाठी, डॉ सरला त्रिपाठी, किरन सिंह, अंजना सिंह, पूर्णिमा श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा, रेखा सिंह एवं वाद्ययंत्र ढोलक पर पं. शिवेश त्रिपाठी रहे।
भजन संध्या के बाद क्षेत्र प्रचारिका शशि का उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे प्रख्यात भागवताचार्य पं. अवधेश चतुर्वेदी ने बताया कि पुरोहित और मातृशक्ति ने ही सत्य सनातन धर्म को जीवित रखा है। विशिष्ट अतिथि संघ के नगर संघचालक धर्मवीर मोदनवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं, प्रेमलता सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शशि मिश्रा ने किया।
इस मौके पर कार्यक्रम में नारायण दास चौरसिया, आनंद मिश्रा, डॉ रजनी कांत द्विवेदी, संतोष सिंह 'वत्स', संतोष त्रिपाठी, विवेक सेठ मोनू, शिव गुप्ता, मनोज मिश्रा, रमेश सिंह, पंकज सिंह, सम्राट प्रशांत, आलोक रंजन मिश्रा, अमित शुक्ला, अंजनी मिश्रा, सुचिता सिंह, जयविजय सोनकर, अमित श्रीवास्तव, डॉ कमलेश निषाद, सुरेंद्र जायसवाल इत्यादि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ