कार्तिक पूर्णिमा पर समस्त प्रजापति समाज ने आयोजित किया रंगोली प्रतियोगिता

वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैदागिन वाराणसी स्थित प्रजापति धर्मशाला प्रांगण में प्रजापति समाज व नमस्तेऽस्तु डॉट इन के संयुक्त तत्वाधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कबीर विचारक संत, श्री शत्रुघ्न दास जी महाराज, भूतपूर्व इंजीनियर श्री चेखूर प्रसाद प्रजापति, वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक राजावत, वरिष्ठ समाजसेवी राघवेंद्र चौबे एवं वरिष्ठ पत्रकार सामंत यादव रहें। 
रंगोली प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों बनारसी गर्ल्स ग्रुप, काव्या ग्रुप, काशी ज्योतिर्धाम, क्वींस ऑफ़ फाइव स्टार, प्रजापति परिवार ‘सिंघम’, सिंह बेटियां, मेड वीथीन द कलर, नमस्तेऽस्तु, संस्कार दीप नाटय कला समूह, रंगबाज़ ने भाग लिया। सभी प्रतियोगियों ने रंगोली प्रतियोगिता में अच्छे-अच्छे रंगोली सजाएं जजों ने कला, सोच एवं रंगोली प्रतियोगिता के नियमानुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान का चयन किया। जिसमें प्रथम स्थान क्वींस ऑफ़ फाइव स्टार ने जीता वही द्वितीय स्थान प्रजापति ग्रुप ‘सिंघम’ व तृतीय स्थान के लिए नमस्तेऽस्तु व रंगबाज़ टीम के बीच टाई रहा, दोनों टीमों को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।
सम्मानित जजों के पैनल ने क्वींस ऑफ़ फाइव स्टार को प्रथम स्थान उनकी अद्भुत सोच के लिए दिया, टीम लीडर दीक्षा प्रजापति ने अपने रंगोली के बारे बताया की हमारे रंगोली में दो गर्भवती माँ को दिखाया गया एक माँ मोबाइल चलाती है वही दूसरी माँ किताब पढ़ती है. जो माँ करती है वही बच्चों में गर्भ के अंदर से ही ये संस्कार बच्चों में उत्पन्न होने लगते है। जो बच्चें का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक संस्कार को बढ़ावा या नष्ट करते है।
द्वितीय स्थान विजेता प्रजापति ग्रुप ‘सिंघम’ की टीम लीडर सुमन प्रजापति ने अच्छी रंगोली के साथ एक सामाजिक सन्देश ”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” को अपने रंगोली में रंगों से उकेरा। संयुक्त तृतीय स्थान विजेता के लिए नमस्तेऽस्तु टीम की लीडर कुसुम प्रजापति ने अपनी रंगोली शहीदों को समर्पित किया वही संयुक्त तृतीय स्थान विजेता रंगबाज़ टीम के लीडर विशु प्रजापति ने अपने रंगोली में रंगों का बेहतरीन प्रयोग कर एक अद्भुत मंगल कलश बनाया। रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य अतिथिगण ने दीप प्रज्वलन के साथ किया, दीप प्रज्वलन के बाद अभय कुमार द्वारा गणेश वंदना की बेहतरीन प्रस्तुति पेश की गई।
प्रांगण में मौजूद सैकड़ों लोगों ने प्रस्तुति की प्रसंशा जयघोष व तालियों की गूंज के साथ की। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार प्रजापति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार प्रजापति, लक्ष्मी नारायण प्रजापति, वंशराज प्रजापति, दिनेश प्रजापति, सोमनाथ प्रजापति, मनोज चक्रवाल, शिव शंकर प्रजापति, अरविंद प्रजापति, राजेश प्रजापति, सोनी चक्रवाल, चंद्रप्रकाश प्रजापति, राम बच्चन प्रजापति, दुर्गा प्रसाद प्रजापति, रूबल प्रजापति मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ