जौनपुर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह की अगुआई में प्रत्येक रविवार को जनपद में कई स्थानों पर तिरंगा शाखा की गोष्ठी का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को नगर के पालिटेक्निक चौराहे के पास कृषि भवन प्रांगण में बने लोहिया पार्क के सामने तिरंगा शाखा लगाया गया।
इस अवसर पर तिरंगा शाखा प्रमुख रामजी तिवारी, डॉ विवेक त्रिपाठी, मिथिलेश वर्मा, विद्याधर मिश्रा, अनीता मिश्रा, वंदना मिश्रा, विनोद सोनकर, बंटी अग्रहरि, सुरेंद्र यादव, अनिल विश्वकर्मा सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ