जौनपुर: लायंस क्लब क्षितिज द्वारा लगा नि:शुल्क जांच का कैंप

जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज द्वारा विश्व मधुमेह दिवस के पूर्व दिवस पर रविवार को सुबह 7 बजे शाही किले पर एक डायबिटिक का नि:शुल्क जांच का कैंप लगाया गया। जिसमे  सैकडो लोगो की डायबिटीज की जांच की गई तथा उच्च जोखिम वाले लोगों को चिन्हित कर बेहतर चिकित्सा हेतु सुझाव दिया गया तथा डायबिटीज से बचाव कैसे किया जाए के पंपलेट बांटे गए। इस सेवा कार्य में डॉ. चंदन नाथ गुप्ता जी ने अपना विशेष सहयोग देकर उपस्थित जनों का परीक्षण किया तथा उचित मार्ग दर्शन किया।
इस सेवा कार्य में लायन विष्णु सहाय अध्यक्ष, शशांक सिंह रानू, अजीत सोनकर, अतुल सिंह, सर्वेश  गुप्ता, संजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, डॉ. प्रशांत, सुनील जायसवाल, संजय जायसवाल, कौशल त्रिपाठी, वैभव श्रीवास्तव, रत्नेश जी आदि लोग उपस्थित रहे और इस सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम  की समाप्ति पर अध्यक्ष विष्णु सहाय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ