भोजन करने के बाद टहलने के हैं कई फायदे

कई अध्ययन के अनुसार फिजिकल एक्टिविटी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छी होती है। अगर हम खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलने जाते हैं तो इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही कई गंभीर बीमारियों से हम खुद को बचा पाते हैं। दरअसल जब भी हम खाना खाने के बाद चलते हैं तो इससे हमारा शरीर सक्रिय हो जाता है।
इससे हमारे शरीर में पोषक तत्व अवशोषित होते हैं। हमारे खाने को पचाने का काम छोटी आंत महत्वपूर्ण रूप से करती है। शोध के अनुसार जब हम खाना खाने के बाद टहलते हैं तो खाना पेट से छोटी आंत तक पहुंचता है। इससे पेट फूलना, गैस, एसिड और अन्य पेट संबंधित समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
शोध के अनुसार खाने के बाद जरूर टहलाना चाहिए। इससे खाना बेहतर तरीके से पच जाता है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। खाने के बाद टहलने से हमारी इम्युनिटी (immunity) भी बढ़ती है। इससे ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। खाने के बाद 30 मिनट तक जरूर टहलें। अगर आपके आप समय है तो आप 20 से 40 मिनट और भी बढ़ा सकते हैं।
इससे आपको रात को अच्छी नींद आ पाती है। आपका ब्लड प्रेशर (blood pressure) लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे आप खुद को हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और बैड कोलेस्ट्रॉल से बचा पाते हैं। टहलने से शरीर में एंडॉर्फिन रिलीज होता है। इससे आपका मूड बेहतर होता है। इससे बैचानी कम होती है। आपका तनाव कम होता है। आप रिलैक्स महसूस करते हैं। इससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है। गैस और ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही आप हल्का महसूस करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ