शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के गोपाल मंदिर (जायसवाल धर्मशाला) में कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जहां कुलदेवता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाते हुये उनको नमन किया गया। साथ ही उनकी कीर्ति, यश एवं वैभव को याद करते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सामाजिक संचेतना जाग्रत करने का आह्वान किया गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में जायसवाल समाज अध्यक्ष मनोज जायसवाल, युवा अध्यक्ष शिवशंकर जी, महिला अध्यक्ष आशा गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष रीता जायसवाल, नगर महामंत्री उमेश जायसवाल, महिला जिला महामंत्री खुशबू जायसवाल, संगीता जायसवाल, आलोक जायसवाल, सचिन जायसवाल, विशाल जायसवाल, अमित जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ