जौनपुर: बच्चे होते हैं राष्ट्र के मुस्कान: डॉ. अद्वैत प्रताप सिंह

- छात्राओं ने रंगोली बनाकर लोगाें का मोह लिया मन
केराकत,जौनपुर। स्थानीय सीएचसी पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. अद्वैत प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के मुस्कान होते हैं। शिक्षको की जिम्मेदारी बनती है कि अपने ज्ञान के दीप से ज्योतित करके बच्चो को राष्ट्र का अच्छा नागरिक बनाएं। शनिवार को एसपी इन्टर नेशनल स्कूल सरकी में छात्र- छात्राओं द्वारा आयोजित दीपोत्सव व रंगोली महोत्सव कार्यक्रम में वे बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब  केराकत अध्यक्ष अब्दुल हक अंसारी ने कहा कि गुरु जन अनमोल होते हैं। इन्हे हीरे, जवाहरात,सोने ,चांदी व पैसो  से नहीं तौला जा सकता। गुरु  का बहुत बड़ा मुकाम होता है। एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब शिक्षक अपनी विद्वता से बच्चो को पुस्तकी ज्ञान के साथ साथ  संस्कारित शिक्षा देकर बच्चे व देश की दशा दिशा बदल सकते हैं। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओ के छात्र छात्राओ द्वारा बनायी गयी रंगोली  लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। रंगोली बनाने वाले सभी ग्रुपो को स्मृति चिन्ह  देकर डॉ. अद्वैत प्रताप  सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर  पर स्कूल प्रबंधक डॉ. एसपी यादव, एमडी रामकृपाल यादव व अर्पित यादव ने आए हुए अतिथियों  का स्वागत  किया। इस अवसर पर योगेन्द्र यादव पत्रकार, प्रिसिंपल आकाश सिंह, शरन लिंबू, स्मृति लिंबू, महजबीन आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलजा अस्थाना  ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ