जौनपुर: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीन पुस्तकों का किया विमोचन

- पीयू में निर्मित तीन भवनों का भी किया लोकार्पण
जौनपुर। पूर्वांचल विश्व विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित संगोष्ठी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने डॉ. मनोज मिश्र एवं डॉ. सुधीर उपाध्याय द्वारा सम्पादित पुस्तक एनवायरमेंटल कम्युनिकेशन- लैब टू लैंड, प्रो. मानस पाण्डेय द्वारा सम्पादित दीनदयाल उपाध्याय का युग बोध, प्रो मानस पाण्डेय एवं डॉ आशुतोष सिंह द्वारा सम्पादित पुस्तक टूरिज्म इन इंडिया : चैलेंजेज एंड अपारच्युनिटी पुस्तक का विमोचन किया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य द्वार पर लगे अशोक स्तम्भ, प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भईया) भौतिकीय अध्ययन एवं शोध संस्थान, विवेकानन्द केन्द्रीय पुस्तकालय के नवीन भवन एवं उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान के समीप अशोक सिंघल परम्परागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान का लोकार्पण किया।
वहीं विश्वविद्यालय परिसर में हस्त निर्मित स्वदेशी मेला का आयोजन किया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस मेले का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा 26 स्टाल लगाए थे। उपमुख्यमंत्री  ने स्टाल का निरीक्षण किया एवं कम समय में इतना बढि़या मेला लगाने पर आयोजक की प्रशंसा की। इसका संयोजन महिला अध्ययन केंद्र  एवं कौशल विकास केंद्र द्वारा किया गया था जिसका संयोजन डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ