जौनपुर: स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 अभियान का हुआ शुभारंभ

जौनपुर। सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं के द्वारा स्वच्छ भारत (क्लीन इंडिया) - 2 अभियान के अंतर्गत व्यापक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। छात्र छात्राओं के द्वारा बदलापुर बाजार और आस पास के स्थानों पर फैले प्लास्टिक को एकत्र किया एवं कूड़े के ढेर में दबे प्लास्टिक को निकाल कर उसे बोरे में भर कर वहां से हटाया गया और बाद में उसका निस्तारण किया गया। स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं के द्वारा आस पास के लोगों को बताया गया कि कैसे यह प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है और हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में हमें इसके उपयोग से बचना चाहिए। स्वच्छता कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ जोरावर सिंह के द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम में नगर के शासन द्वारा नामित सभासद डॉ दिलीप जायसवाल, विनोद शर्मा सभासद, सत्यम सिंह महामंत्री भाजपा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ महेन्द्र सिंह, मुमताज अंसारी, तमन्ना नाज, डॉ पवन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ