- मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता के बाद कई विद्यार्थी चयनित हुए प्रदेश के लिए
जौनपुर। मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता सनातन धर्म इंटर कॉलेज वाराणसी में आयोजित हुई। मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में आस्था ने परचम लहराते हुए स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। बीआरपी इंटर कॉलेज संस्था के प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद्र सिंह एवं प्रबंध समिति व सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं व्यक्ति किए।
डॉक्टर ओम प्रकाश साही प्रधानाचार्य अशोक इंटर कॉलेज हरख पुर ने छात्र एवं छात्रा का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्र संवर्ग में बीआरपी इंटर कॉलेज के छात्र सूरज यादव एवं संदीप यादव ने परचम फहराते हुए स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। जिससे विद्यालय परिवार प्रफुल्लित होते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
0 टिप्पणियाँ