जौनपुर: फार्मेसी संस्थान में मना राष्ट्रीय हिंदी सप्ताह समारोह

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में गुरूवार को राष्ट्रीय हिंदी सप्ताह समारोह के आयोजन में भाषण, काव्य पाठ, वाद यंत्र एवं एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम  नोडल अधिकारी डॉ. आलोक गुप्ता और सह नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार की देख रेख में किया गया। 
भाषण प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार विजेता 'अभिनव कीर्ति पांडेय एवं दिव्य भदौरिया', द्वितीय पुरस्कार विजेता 'अंशिका अग्रहरी', तृतीय पुरस्कार विजेता 'किशन सिंह' रहे। निर्णायक मंडल कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशील कुमार एवं नेहा विश्वकर्मा रहे। काव्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ' दिव्य भदौरिया' द्वितीय पुरस्कार विजेता 'शैलेंद्र प्रताप सिंह' , तृतीय पुरस्कार विजेता 'प्रणव सिंह' को मिला। निर्णायक मंडल कार्यक्रम का संचालन मो. अबू सालेह, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, अनुपम कुमार।
गायन प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार 'नित्या गुप्ता' द्वितीय पुरस्कार विजेता 'उत्कर्ष ओझा', तृतीय पुरस्कार विजेता 'सुमित सिंह' रहे। निर्णायक मंडल कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूजा सक्सेना एवं नेहा विश्वकर्मा रही। वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार "अनुपम प्रिदर्शीय" द्वितीय पुरस्कार विजेता "तेजू कुमार", तृतीय पुरस्कार विजेता "वैभव सिंह गुप्ता" रहे। निर्णायक मंडल कार्यक्रम का संचालन में डॉ वनिता सिंह एवम डॉ प्रियंका कुमारी। धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ विनय वर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार, डा. विजय बहादुर मौर्य , डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डा. अनुपम कुमार, डा. पंकज सिंह, राजेश सिंह, आशीष गुप्ता, विद्युल मल उपस्थित रहे।

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad



www.chakradoot.com
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ