जौनपुर: अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने विद्यालय का किया निरीक्षण

चंदवक,जौनपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य पूर्व सांसद अंजू बाला ने क्षेत्र के कसिली स्थित ज्ञान दायिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों द्वारा अनुसूचित जाति के छात्र छात्राओं को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में दर्ज मुकदमे के संदर्भ में विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ द्वारा सही जानकारी न दे पाने व एबीएसए को विद्यालय में साफ सफाई व बेहतर सुविधाएं न होने पर कड़ी फटकार लगाई।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्र छात्राओं का आरोप के संदर्भ में बयान दर्ज किया। इसके बाद अध्यापकों से भी प्रकरण के संबंध में पूछताछ कर जानकारी ली। छात्र छात्राओं के अभिभावकों से भी वार्ता की।कहा कि आरोप गंभीर है।इस प्रकार की घटनाएं कम से कम विद्यालय जैसे शिक्षा के मंदिर में तो नहीं होनी चाहिए। अस्पृश्यता अभिशाप है इसका सभी को प्रतिकार करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने संगम में श्रमिकों का पाव पखार कर उनका सम्मान किया। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जानी चाहिए।
शिक्षा की ही देन है कि छात्र छात्राओं ने ऐसी घटना का कड़ा विरोध किया। विद्यालय में साफ सफाई व बेहतर सुविधाएं न होने पर एबीएसए राजेश कुमार सिंह को व बीडीओ डॉ. छोटेलाल तिवारी को विद्यालयों की संख्या के बारे में सही उत्तर न देने पर कड़ी फटकार लगाई तथा नाराजगी जाहिर की कि ऐसी घटना के संबंध में समय पर अवगत क्यों नहीं कराया गया।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को चेतावनी दी कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अपनी तरफ से दो पंखे विद्यालय को प्रदान किया। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, एसडीएम माज अख्तर, सीओ गौरव शर्मा, नायब तहसीलदार विनोद कुमार यादव, थानाध्यक्ष रमेश कुमार उपस्थित थे।

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad


www.chakradoot.com
Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ