अमित शाह सूरत में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

सूरत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को गुजरात के सूरत शहर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय राजसम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अपने दिन भर के सूरत दौरे के दौरान शाह, शहर के पास हजीरा में स्थित कृभको टाउनशिप भी जाएंगे, जहां वह बायो-एथेनॉल संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। गृह मंत्री मंगलवार रात सूरत पहुंचे। अखिल भारतीय राजसम्मेलन-2022 बुधवार को हिंदी दिवस के अवसर पर सूरत के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।
शाह ने ट्वीट किया, “राजहिंदी राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है। हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी है। मोदी सरकार हिंदी सहित सभी स्थानीय भाषाओं के समानांतर विकास हेतु प्रतिबद्ध है।” उन्होंने आगे लिखा, “हिंदी के संरक्षण और संवर्धन में योगदान देने वाले महानुभावों को नमन करता हूं। सभी को ‘हिंदी दिवस’ की शुभकामनाएं।

Prajapati Samaj Jaunpur
Ad

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ