जौनपुर। श्रीमती अंजू पाठक पूर्व भाजपा नेत्री एवं सदस्य किशोर न्याय बोर्ड आवास पर रविवार को भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके समृद्ध व अखण्ड भारत हेतु समर्पित, एकात्म मानववाद व अन्त्योदय के जनक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर मनायी गयी।
राज एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा यह आयोजन विमला श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ जहां अंजू पाठक सदस्य किशोर न्याय बोर्ड जौनपुर, विमला श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, अंशु मौर्य कोषाध्यक्ष, करुणा मौर्या जिला मंत्री, चेतना श्रीवास्तव कार्यालय प्रभारी, नीरज मौर्य पूर्व सभासद उपस्थित रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विकास के लिये मानवतावाद पर आधारित उनका दर्शन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। साथ ही प्रधानमंत्री जी के मन की बात को भी सभी के साथ सुना।

%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ