वाराणसी। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत अतुल्य भारत रोलर स्केटिंग यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक का आयोजन किया गया है। काशी की विश्व कीर्तिमानधारी नृत्यांगना सोनी चौरसिया के नेतृत्व में 20 सदस्य रोलर स्केटिंग दल इस यात्रा की शुरुआत 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के लाल चौक से होगी।
सामाजिक संस्था संकल्प के संरक्षक अनिल जैन ने बताया कि सोनी चौरसिया के नेतृत्व में 20 सदस्यीय दल होगा 13 राज्यों के सौ शहरों और 10 हजार गांव से गुजरते हुए 25 दिसंबर को कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक पर समाप्त होगी। जिसकी तैयारी के लिए पिछले एक माह से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के सड़कों पर रोलर स्केटिंग का अभ्यास कराया जा रहा है। इस के क्रम में गुरुवार को शहर की प्रतिष्ठित संस्था संकल्प के संस्थापक अनिल जैन के आवास पर यात्रा पर रवाना होने वाले दल का अभिनंदन किया गया।


%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)

0 टिप्पणियाँ